Friday, October 23, 2020

रेकी द्वारा बच्चेदानी का ऑपरेशन रोका



यूट्रस (बच्चेदानी) की समस्या मात्र एक हीलिंग से ऑपरेशन रुका

असामान्य गर्भाशय रक्तस्राव (एयूबी) प्रजनन योग्य आयु वाली (गैर-गर्भवती) महिलाओं में एक सामान्य समस्या है। पहले इसे ‘दुष्क्रिया गर्भाशय रक्तस्राव’ के नाम से जाना जाता था। एयूबी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य समस्या और सामाजिक शर्मिंदगी के लिए उत्तरदायी है तथा यह उन सामान्य कारणों में से एक है, जिसमें महिलाओं को स्वास्थ्य देखभाल की आवश्यकता होती हैं। यह महिलाओं की जीवन की गुणवत्ता पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालता है। असामान्य रक्तस्राव से पीड़ित महिलाओं में सामान्य महिलाओं की तुलना में जीवन की गुणवत्ता कम होती है।

 
मासिक धर्म या रजोधर्म या माहवारी चक्र की सामान्य अवधि 24 दिनों से लेकर 38 दिनों के बीच होती है। सामान्य मासिक धर्म सामान्यत: 8 दिनों तक रहता है। असामान्य गर्भाशय रक्तस्राव (एयूबी) में गर्भाशय से खून बहता है, जो कि सामान्य से अधिक होता है या जो कि अनियमित समय (गर्भावस्था के दौरान रक्तस्राव के अलग-अलग कारण होते हैं) पर होता है।
 
एयूबी प्रजनन क्षति उत्पन्न करता है तथा इसके परिणामस्वरूप शल्य चिकित्सा संबंधी हस्तक्षेप की आवश्यकता हो सकती है। एयूबी की मासिक धर्म और रजोनिवृत्ति के बीच नौ से चौदह प्रतिशत महिलाओं में होने की सूचना मिली है। हर देश में व्यापकता अलग-अलग है। भारत में एयूबी व्यापकता की सूचना लगभग 17.9% है।


 

रेकी द्वारा बच्चेदानी का ऑपरेशन रोका

यूट्रस (बच्चेदानी) की समस्या मात्र एक हीलिंग से ऑपरेशन रुका असामान्य गर्भाशय रक्तस्राव (एयूबी) प्रजनन योग्य आयु वाली (गैर-गर्भवती) महिलाओं म...